क्या बीजेपी रविश के सवालों से डर गयी है
![]() |
| बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय और वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार |
आजकल फेक न्यूज का दौर बहुत जोरो पर चल रहा है। हालही में फेक न्यूज फ़ैलाने पर गौरी लाकेश की सम्पादकीय में बीजेपी और संघ की भूमिका पर सवाल उठाया था। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी। इसके विरोध में पत्रकार संगठन प्रेस क्लब दिल्ली में अपना विरोध दर्ज करा रहे थे इसी अवसर पर रविश द्वारा दिए गए स्पीच में से सिर्फ बारह सेकेंड का क्लिप काट कर बीजेपी द्वारा गलत तरिके से फैलाया जा रहा है। आप निचे वीडियो में देख सकते है।
भारतीय जनता पार्टी रवीश के स्वलो का सामना नहीं कर पा रही है इसी लिए झूठा प्रचार कराकर रवीश के छबि को धूमिल करना चाहती है।अप्रैल 2017 में, Alt News ने एक नकली खबरों का पर्दाफाश किया जहां पर दावा किया जा रहा था कि भ्रष्टाचार के मामले में रविश कुमार की बहन को निलंबित कर दिया गया है। इस बार बीजेपी राष्ट्रीय आईटी सेल हेड के जरिये किया गया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गलत तरिके से संपादित वीडियो क्लिप शेयर करके रवीश कुमार को बदनाम करने का प्रयास किया।
उपरोक्त स्क्रीन शाट में सभी ट्वीट्स बीजेपी पार्टी समर्थक के हैं और उनमें से प्रत्येक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते है। ये सभी 2014 से पहले रविश कुमार की सराहना करते थे। तब रविश कुमार यूपीए सरकार की आलोचना कर रहे थे। हालांकि उन्हें अब रविश कुमार पसंद नहीं है। क्योंकि वह अब भाजपा सरकार की आलोचना कर रहे हैं।बीजेपी के अधिकारियो द्वारा रविश के खिलाफ झूठी खबरों के जरिये लगातार गलत प्रचार किया जाता रहा है।
इन्ही झूठी खबरों पर अमित मालवीय को जबाब देते हुए रवीश कुमार अपने फेसबुक पेज पर लिखते है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के आई टी सेल का चीफ़ मेरे बारे में अफवाह फैला रहा है। मैं तो बस धूलकण हूँ । क्या बीजेपी ने मेरे पीछे पार्टी के पदाधिकारियों को भी लगा दिया है? मुझे उसके लाखों कार्यकर्ताओं की शालीनता और गरिमा पर पूरा भरोसा है। अमित मालवीय के फैलाए झूठ के उकसावे में वे कभी नहीं आएँगे। जो चुप रह जाएँगे वो बीजेपी और संघ की जो भी विरासत है, उसे मेरी ख़ातिर मामूली बना देंगे।
ईश्वर अमित मालवीय की पार्टी को हर बड़ी जीत दे और मुझे हर बार उतनी ही बड़ी हार ताकि मैं दुनिया को बता सकूं कि सबसे बड़ी पार्टी मेरे पीछे पड़ गई है। उसकी ख़ातिर अपने लिए हार मांग रहा हूं। दुनिया के पहले ज़ीरो टी आर पी एंकर से आई टी सेल का चीफ घबरा गया। इस बात से कि प्रेस क्लब के मेरे भाषण को अस्सी नब्बे लाख या एक करोड़ से अधिक लोगों ने सुना है। इसलिए उस भाषण को संदिग्ध बनाने के लिए उसके काटे गए एक हिस्से को अमित मालवीय ने ट्वीट किया। मैं अपनी हार कबूल करता हूं। सिर्फ इसलिए कि भारत की धरती पर मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की शान में कमी न आए। मैं नहीं चाहता कि ज़मीन पर कार्यकर्ताओं को अमित मालवीय जैसों की करतूत से शर्मिंदा होना पड़े।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site