क्या आम आदमी पार्टी से डर गए है मोदी ? - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 29, 2017

क्या आम आदमी पार्टी से डर गए है मोदी ?

क्या आम आदमी पार्टी से डर गए है मोदी ?





गोवा विधान सभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है इस चुनावी दंगल में मुख्यतः तीन पार्टिया है आम आदमी पार्टी ,बीजेपी ,कांग्रेश और कुछ छोटे दल भी लड़ रहे है 
जहा अक्सर देखा गया है की आम आदमी पार्टी का नाम लेने से मोदी जी बचते रहते है वही आज  गोवा में चुनाव रैली करने आए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी हार मान ली है, और वे पराजय के बहाने ढूंढने लगे हैं। गोवा में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पणजी स्थित कंपाल मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने एक पार्टी का बयान पढ़ा, जिसमें कहा गया है कि पंजाब और गोवा का चुनाव साथ-साथ क्यों हो रहा है? दोनों का चुनाव चार तारीख को ही क्यों हो रहा है? दोनों चुनाव सबसे पहले क्यों हो रहे हैं? ये प्रधानमंत्री कार्यालय ने दबाव डालकर करवाया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ऐसे सवालों का मतलब साफ है कि अभी से पराजय के बहाने ढूंढे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या हम ऐसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेंगे। यदि अंपायर पर ही भरोसा नहीं है, तो खेल के मैदान में आते ही क्यों हो? मोदी जी ने आम आदमी पार्टी पर इसरो इसरो में खूब हमला बोला 

आज अपने भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के साथ साथ सभी दलो हमला बोला। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में आस्था बनानी पड़ती है। अगर आस्था नहीं बनाएंगे तो आम आदमी की आस्था भी डिग जाएगी। मोदी ने कहा कि देश में चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए क्योंकि आम आदमी के जीवन में बदलाव विकास से ही आता है। गोवा में कई छोटे दल भी मैदान में हैं। उन पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे वोट काटने वाले लोकतंत्र के जेब कतरे होते हैं। ऐसे लोग किसी का भला नहीं करते। बल्कि लोकतंत्र को नीचा दिखाने और उसे कमजोर करने का काम करते हैं।


उन्होंने गोवावासियों को स्थिर सरकार का महत्व बताते हुए कहा कि दुनियाभर में भारत की जय-जयकार इसलिए हो रही है, क्योंकि देश की 125 करोड़ जनता ने 30 साल बाद एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी है। वह सरकार फैसले लेने की ताकत रखती है। यदि गोवा में भी अच्छे बहुमत वाली सरकार बने तो गोवा भी बड़े-बड़े राज्यों को विकास की राह दिखा सकता है।



नोटबंदी के बाद हुई आलोचना की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि नोटबंदी के कारण पर्यटन खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो लोगों की बोलती बंद हो गई। केंद्र की पर्यटन नीति का महत्व समझाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश से आने वाले पर्यटकों का सीधा लाभ गोवा को होता है। लिहाजा, इसे बढ़ाने के लिए ही सरकार ने ई-वीजा या वीजा ऑन अराइवल जैसी नीतियां बनाई हैं। उन्होंने गोवावासियों से वादा किया कि यदि आप आने वाले चुनाव में भाजपा को बहुमत से जिताएंगे, तो हम भी गोवा को कम्फर्टेबल स्टेट बना देंगे।


गोवा में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में कड़ी टक्कर। इस चुनावी दंगल में कांग्रेश पिछड़ती दिख रही है 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad