भारतीय सेना के जवान बाबूलाल को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 21, 2017

भारतीय सेना के जवान बाबूलाल को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा

पिछले साल गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले भारतीय सेना के जवान बाबूलाल को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा




पाकिस्तान ने भारतीय सेना के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को भारत को सौंप दिया है। उन्हें मानवीय आधार पर वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजा गया। चंदू चव्हाण 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के दिन एलओसी पार कर गए थे। 

 यह जानकारी पाकिस्तान ने शनिवार को जारी बयान में दी है। गौरतलब है कि पिछले साल भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की घोषणा के कुछ घंटे बाद महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले 22 बर्षीय इस जवान को पाकिस्तान की गिरफ्त में आने की खबर आई थी। 

उस वक्त सेना ने कहा था कि राष्ट्रीय रायफल्स के चंदू बाबूलाल चौहान सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा नहीं थे और उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान गलती से नियंत्रण रेखा पार कर ली थी। 


बयान में यह भी कहा गया था कि इस तरह दोनों की तरफ सेना और नागरिकों का गलती से सीमा पार चले जाना कोई असामान्य बात नहीं है।  उन्हें सही प्रक्रिया के जरिए वापस लाया जाता है।  सितंबर में ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि चौहान को पाकिस्तान से वापिस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad