योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के मुख्यमंत्री , दिनेश शर्मा और केशव मौर्य उपमुख्यमंत्री - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 19, 2017

योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के मुख्यमंत्री , दिनेश शर्मा और केशव मौर्य उपमुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के हिन्दू हिर्दय सम्राट योगी आदित्यनाथ होंगे उत्तर प्रदेश के नये सीएम 



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर करीब एक हफ्ते चला आ रहा सस्पेंस शनिवार शाम खत्म हो गया और विधायक दल की बैठक में  योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया। शपथ ग्रहण रविवार को लखनऊ में दोपहर 2.15 बजे होना है। 

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड हिन्दू ह्रदय सम्राट नेता योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के सीएम बनने की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में ढोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला। कुशीनगर, देवरिया,आजमगढ, जौनपुर, बलिया समेत पूरा पूर्वांचल योगी-योगी के नारे से गूंज उठा।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री नायडू ने बताया कि वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना के द्वारा मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा गया। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 11 लोगों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। जिसके बाद सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले दो तिहाई बहुमत को जाति तथा धर्म आधारित राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश करार देते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा तीव्र गति से  विकास और सुशासन अजेंडा होगा। श्री नायडू ने बताया कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आदित्यनाथ ने विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को सम्भालने के लिए उन्हें दो वरिष्ठ नेताओं का सहयोग दिया जाए। इस बारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात की गई।  इसमें केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय लिया गया।  नायडू ने बताया कि रविवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंदबाबू नायडू, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत भाजपा तथा राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद योगी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ नारा दिया है। हमें विश्वास है कि हम इस नारे के साथ उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन की स्थापना करने में सफल होंगे। उन्होंने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा  ऐसा मेरा विश्वास है। 

हिंदुत्वादी छवि और पूर्वांचल में अच्छी पकड़ रखने वाले महंत योगी आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं।उनकी लोकप्रियता को देखते हुए इस बार पार्टी ने पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ से चुनाव प्रचार कराया था। संघ और भाजपा में उनकी काफी पकड़ है। यूपी चुनाव में रिकार्डतोड़ प्रदर्शन के बाद भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवारों की कई दिनों तक अटकलें चलती रहीं। इस रेस में पहले सूबे के सबसे कद्दावर भाजपा नेता राजनाथ सिंह आगे बताए जा रहे थे लेकिन अंततः बाजी गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के हाथ लगी। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad